ई-रिक्शा की टक्कर से बच्ची का हाथ टूटा

काशीपुर । घर के बाहर खेल नहीं एक बच्ची को ई रिक्शा चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिससे उसका सर फट गया तथा हाथ टूट गया । घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने उक्त ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया है ।घटना आज प्रातः की है जब नगर के मोहल्ला काजीबाग निवासी कमर आलम की छोटी बच्ची माही घर के बाहर खेल रही थी तभी रिक्शा चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई तथा सर में गंभीर चोट लगी व हाथ में फैक्चर हो गया । घायल बच्ची का इलाज जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *