
काशीपुर । विधानसभा काशीपुर अंतर्गत नगर मण्डल के बूथ संख्या 45 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 131वां संस्करण को सुना।
आज के प्रेरणादायी संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने अंगदान के महत्व, डिजिटल अरेस्ट व KYC से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता, भारत की सांस्कृतिक एकता तथा बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
साथ ही India AI Impact Summit का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत किस प्रकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त करने का माध्यम है। इस मौके पर जिला महामंत्री अमित सिंह समेत भारी संख्या में वाजपेई मौजूद रहे ।