डंपर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

काशीपुर । डंपर की चपेट में आने से फिर एक बाइक चालक की मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक प्राइवेट शिक्षक बताए जाते हैं । चिलकिया रामनगर निवासी 42 वर्षीय किशनलाल पुत्र राम किशोर कल शाम करीब 2 बजे अपनी ससुराल उत्तर प्रदेश के ग्राम मिल्क जा रहे थे कि परमानंदपुर के पास सड़क किनारे उनकी बाइक को एक डंपर ने चपेट में ले लिया जिससे शिक्षक किशन लाल की मौके पर मौत हो गई । घटना की सूचना पुलिस ने उनके परिवार को दी, जैसे ही घटना का पता परिवार को लगा परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने मृतक किशन लाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा डंपर को भी कब्जे में ले लिया है । उधर सूत्रों ने बताया कि उनकी पत्नी शिक्षिका है तथा दो बच्चे हैं । समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *