कुओं का कायाकल्प होना तो एक बेहतर पहल : गौतम मेहरोत्रा

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित कुओं का नगर निगम प्रशासन द्वारा सौंदर्यकरण कराये जाने की पहल का सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा है कि प्रत्येक वार्ड के पार्षद को अपने वार्ड में स्थित कुछ कुओं को गोद लेने का बीड़ा उठाना चाहिए ताकि इन कुओं का कायाकल्प हो, और गर्मी के मौसम में इनसे स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो सके। मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखते हुए गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि महापौर दीपक बाली का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार वे काशीपुर क्षेत्र के कुओं का सौंदर्यकरण किए जाने की योजना बना रहे हैं। उनकी देखरेख में यदि काशीपुर के कुओं का कायाकल्प होता है, तो इसे एक बेहतर पहल माना जाएगा । गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि इसके अलावा विभिन्न वार्डों में पार्षदों को कुछ कुओं को गोद लेकर इनके कायाकल्प का बीड़ा उठाना चाहिए। बेहतर होगा कि पार्षद अपने वार्ड के वरिष्ठों से संपर्क कर कुओं की दशा सुधारने की अपील करें। यदि वे जैसा करने में सफल होते हैं तो निश्चित ही गर्मी के मौसम में इन कुओं से स्वच्छ पेयजल प्राप्त किया जा सकेगा। साथ ही अपेक्षा जताई कि भीषण गर्मी से पूर्व नगर निगम प्रशासन कुओं की तलीझाड़ सफाई के संबंध में कारगर कदम अवश्य उठाएगा।अवैध क़ब्ज़े वाले कुओं को क़ब्ज़ा मुक्त करना प्राथमिकता होनी चाहिए ।प्रशासन के पास अनेकों शिकायत कब्जे को लेकर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *