
काशीपुर। आज यहां देश और प्रदेश के अन्य स्थानों की भांति संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर भव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रमों की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हुई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सोलह श्रृंगार कर आहुति दी और धार्मिक अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महापौर दीपक बाली ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और श्रद्धालुओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक समस्सता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।
सम्मेलन स्थलों पर विशाल पंडाल सजाए गए थे, जहां मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंच पर संत-महात्माओं और वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण और धार्मिक जागरूकता पर अपने विचार रखे। भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। गोलू गार्डन में हुए कार्यक्रम के संयोजक सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय बाबी रहे। यहां के कार्यक्रम में चामुंडा हिंदू जागरण समिति का बहुत बड़ा योगदान रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज रहे। यहां पार्षद मयंक मेहता शशांक गहतोड़ी उत्कर्ष अग्रवाल विपिन मित्तल डॉ भारत भूषण गुप्ता डॉक्टर रंजन शर्मा डॉक्टर शतांशु माथुर अभिताभ सक्सेना एडवोकेट संतोष श्रीवास्तव डॉक्टर आलोक टंडन शिवदत्त शर्मा संजीव आकाश अरुण वर्मा गोपाल अग्रवाल विमल माहेश्वरी जगत बिष्ट प्रचार प्रमुख महेश शर्मा जागृति कुमार शर्मा महेश सैनी हरदीप शर्मा अरुण कुमार जगबीर सिंह अभिषेक बलोदी अनिल कुमार लाल सिंह नेगी नरेश जोशी गोपाल दत्त तिवारी राजेश सक्सेना अमरपाल वर्मा आदि रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आवास विकास सहित कई स्थानों पर कलश यात्रा एवं सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने बताया कि इस प्रकार के सम्मेलन समाज में समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।
सम्मेलनों के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ। आवास विकास स्थित कार्यक्रम में केके अग्रवाल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक सुशील शर्मा तेजवीर सिंह चौहान पार्षद पुष्कर बिष्ट संदीप सिंह मोनू योगेश बिश्नोई मनोज जग्गा हरेंद्र वर्मा जयदीप ढोंढ़ियाल पंडित पुरानचंद शर्मा और सहित सैकड़ो स्त्री पुरुष शामिल हुए।
शहर में पूरे दिन धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा।