
काशीपुर । देहरादून में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा एवं सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी ने सहभागिता की। बैठक में स्थानीय निकायों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाते हुए ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, स्वरोजगार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सार्थक चर्चा हुई।