स्मैक समेत एक गिरफ्तार

काशीपुर पुलिस द्वारा 4.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को  गिरफ्तार किया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान व मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान में दिए गए आदेश निर्देश के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित टीम के उप निरीक्षक देवेंद्र सामंत व उप निरीक्षक दिनेश चंद मय हमराही कर्मचारियों के द्वारा दिनांक 29-04-2026 को दौराने चैकिंग संदिग्थ व्यक्ति/ वस्तु/ वाहन के कब्रिस्तान स्थित शव विश्राम स्थल बांसफोडान काशीपुर पर अभियुक्त शकील पुत्र शमसुद्दीन निवासी थाना साबिक वार्ड नं0- 22 कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 52 वर्ष को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की पन्नी में कुल 4.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई । बरामदगी अवैध स्मैक व गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 200/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1-शकील पुत्र शमसुद्दीन निवासी मोहल्ला साबिक वार्ड नंबर 22 काशीपुर कोतवाली काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर उम्र लगभग 52 वर्ष

*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 दिनेश चंद्र
2-उ0नि0 देवेंद्र सामंत
3-कानि0 98 ज्ञानेंद्र कुमार
4-कानि0 749 सचिन कुमार

*बरामदगी*
1-अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक पारदर्शी डिब्बे में में कुल 4.14 ग्राम स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *