जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल पुनः गोयंकन और काशीपुर के निवासियों के लिए उज्जवल भविष्य के नूतन अवसर प्रदान कर रहा है

 

शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का दूसरा एवं अंतिम दिन

काशीपुर । गोयंका काशीपुर की छात्राओं के साथ-साथ लखनऊ,हल्द्वानी और नगीना से आयी छात्राओं ,शिक्षिकाओं तथा माताओं ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला में भाग लेकर अपनी नृत्य कला को निखारा ।प्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री हंसवी टोंक ने सभी प्रतिभागियों को पूरी शिद्दत से नृत्य सिखाया ।साथ-साथ छात्राओं को बेसिक डांस मुद्राए, हाथ के इशारों , चेहरे के भाव और लयबद्ध गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी ।
छात्राओं ने डांस वर्कशॉप में उत्साहपूर्वक भाग लिया और शास्त्रीय नृत्य से जुड़े सांस्कृतिक महत्व और अनुशासन के बारे में सीखा। इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों के कलात्मक कौशल को निखारा गया ।यह कार्यशाला सभी के लिए एक प्रेरणादायक और यादगार अनुभव रही |
प्रधानाचार्या महोदया ने सभी प्रतिभागियों की लग्न एवं मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल काशीपुर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन केरके न सिर्फ अपने स्कूल के बल्कि शहर के सभी बच्चों को इस तरह सीखने अवसर प्रदान करने का निरंतर प्रयास करता रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *