तमंचा व कारतूस समेत एक गिरफ्तार

काशीपुर । आपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, ऊधमसिंहनगर के आदेशानुसार तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर महोदय के निर्देशानुसार वर्तमान समय में प्रचलित आप्ररेशन प्रहार के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व  01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। जिसका विवरण निम्न है।
दिनांक 29-04-26 को उपनिरीक्षक श्री हेमचंद्र तिवारी मय उपनिरीक्षक श्री गणेश पांडे तथा कांस्टेबल 988 महेश राम के द्वारा दौराने चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन/ वस्तु के अलीगंज फेसियापुरा में सरकारी स्कूल के पास रेल की पटरी के पास पर अभियुक्त रमेश सैनी पुत्र रामलाल सैनी निवासी बांसखेड़ी थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष को 01 अदद तमंचा 315बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर कोतवाली काशीपुर में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 199/26 धारा 3/25(1-B)(a) अयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*

1-रमेश सैनी पुत्र रामलाल सैनी निवासी ग्राम बांसखेड़ी थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष

*पुलिस टीम*
1- उ0 नि0 श्री हेमचंद तिवारी
2-उ0नि श्री गणेश पांडे
3-कानि0 988 महेश राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *