सुखवंत के सुसाइड के मामले में मुख्यमंत्री धामी के हस्तक्षेप पर पिंदा सिंह ने जताया आभार, कार्रवाई से परिवार को मिली उम्मीद

काशीपुर । पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले में मृतक के भाई पिंदा सिंह ने एक वीडियो जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

पिंदा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके भाई सुखवंत सिंह के आत्महत्या प्रकरण का स्वतः संज्ञान लेते हुए उधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
पिंदा सिंह ने अपने बयान में कहा
“मेरे भाई सुखवंत सिंह के सुसाइड मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए संज्ञान लिया और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। हमें प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिला है।”
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परिवार को अब यह उम्मीद जगी है कि प्रदेश सरकार उन्हें न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
गौरतलब है कि सुखवंत सिंह की आत्महत्या के बाद यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया था।
प्रॉपर्टी धोखाधड़ी, कथित पुलिसीय अनदेखी और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के चलते प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि वे अब सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *