
काशीपुर । उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हल्द्वानी में आयोजित “जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का MBPG कॉलेज मैदान कार्यक्रम स्थल पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश सोशल मीडिया सहसंयोजक गंधार अग्रवाल ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
इस सुआवसपर रक्षा मंत्री को बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा रचित “मल्टी टेलेंटड हनुमान” पुस्तक भेंट की।