काशीपुर । पिता ने कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है न्यू आवास विकास निवासी खूबी राम ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री पुत्री नेहा चौहान दिनांक 16.03.2026 को अपनी बुआ श्रीमती नीलम चौहान पत्नी श्री विवेक कुमार, स्थाई निवासी ग्राम चन्दूपुरा, थाना टांडा जिला रामपुर के साथ स्कूटी संख्या UK18M-0910 द्वारा ग्राम प्रतापपुर से काशीपुर आ रही थी। जब वह काशीपुर-रामनगर मार्ग पर प्राईम अस्पताल के कुछ आगे पहुंची। तभी समय करीब दिन के 02:25 बजे पीछे से स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK18R-9309 का चालक कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए लाया। फिर कार को गलत साईड में लाकर स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गिरने पर नेहा चौहान के शरीर में गंभीर चोटें लगी तथा नीलम के दायें हिप में फैक्चर हुआ एवं दोनों पैरों में खुली चोटें व हाथ में गुम चोटें लगी। टक्कर में नेहा चौहान का हेलमेट भी टूट गया। दोनों को ईलाज हेतु प्राइम अस्पताल काशीपुर ले गये, प्राथमिक उपचार के बाद नेहा चौहान की गंभीर चोटों को देखते हुए उसको हायर सेण्टर रेफर करने पर दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सरकारी अस्पताल काशीपुर के पास मृत्यु हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने नेहा चौहान के पिता की तहरीर पर पाठ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।