मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज

 

काशीपुर । मोटर साईकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में नगर के मोहल्ला अल्ली खां में लाठी-डंडे चल गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मौहल्ला अल्ली खां निवासी अरमान पुत्र वसीम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 20 मार्च की शाम के 6.20 बजे अपने ताऊ के बेटे फईम पुत्र रईस निवासी मौहल्ला अल्ली खां के घर पर आया था और अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर रहा था, तो वहां पर नसीम पुत्र इंतजार हुसैन निवासी सुनहरी मस्जिद के पास, मौहल्ला थाना साबिक, जो कि उसके ताऊ के बेटे के घर के बाहर समोसे का ठेला लगाता हैं, ने उसे वहां पर बाइक खड़ी करने को मना किया।
अरमान ने जब नसीम से कहा कि वह अभी 10 मिनट में वापस चला जायेगा तो इतना सुनते ही वह उसे गाली देने लगा। मना करने पर भी वह नहीं माना और इतने में ही नसीम, वसीम पुत्रगण इंतजार हुसैन व इंतजार हुसैन पुत्र दुल्लाह ने उसे लाठी से मारना शुरू कर दिया और उसे बचाने आये उसके ताऊ के बेटे फईम पर भी हमला कर दिया। उन दोनों के सिर व शरीर पर काफी चोटें आई है, सिर पर काफी टांके भी आये हैं। उपरोक्त नसीम, वसीम व इंतजार हुसैन ने उसे जान से मारने की धमकी दी हैं।अरमान ने कहा कि उसे उपरोक्त लोगो की तरफ से जान का खतरा है, उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *