देहरादून में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, सीएम धामी ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। साथ ही नगर निगम मेयर व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी इस दौरान मौजूद रहे। बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो विकास कार्य चल रहे हैं उनकी प्रगति देखी गई है। साथ ही निर्देश भी दिए गए हैं कि जो वित्तीय वर्ष कुछ माह में समाप्त होने वाला है उससे पहले ही विकास कार्यों को पूरा कर लिया जाए। साथ ही विभाग इस प्रकार समन्वय बिठाकर कार्य करें जिससे अन्य विभागों को भी परेशानी ना हो और आमजन को सहूलियत मिले। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार से की कोई विकास कार्य को लेकर noc किसी कार्य के लिए आवश्यक है उसको भी समय से अवगत करवाया जाए जिससे विकास कार्यों में और तेजी आए।

 

बाइट : पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *