देहरादून – अंकिता प्रकरण पर बोले CM धामी – The News Plus

मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रकरण से जुड़ी अपनी भावनाएं और मंतव्य मुख्यमंत्री के सामने रखे। मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनी और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार मजबूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में सामने आए कथित ऑडियो को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बार-बार ऑडियो सामने आना इस बात का संकेत है कि प्रकरण को लेकर पिछले कुछ समय से षड्यंत्र किया जा रहा है और इससे प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का एक और ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें सुरेश राठौर, उर्मिला से भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को फंसाने की बात करता सुनाई दे रहा है।

 

बाइट: मुख्यमंत्री,पुष्कर सिंह धामी





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *