J
काशीपुर। आज ग्राम पैगा में मृतक किसान सुखवंत सिंह के घर पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधित्व मंडल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुवाई में पहुंचा। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल खुद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, खटीमा के विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी जसपुर विधायक आदेश चौहान, अनुपम शर्मा आदि नेता यहां पहुंचे और उन्होंने मृतक किसान सुखवंत सिंह के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और इस घटना पर दुख व्यक्त किया। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में मृतक किसान के परिवार के साथ खड़ी है । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में पुलिस का गुंडाराज है ,प्रदेश के अंदर एक किसान को न्याय के लिए आत्महत्या करनी पड़े यह एक बहुत बड़ी बात है । इस दौरान ब्रह्मपाल, अब्दुल कादिर, इंदुमान, संजय चतुर्वेदी, अलका पाल ,अरुण चौहान ,,मुशर्रफ हुसैन,, महुआ खेड़ा गंज नगर पालिका के अध्यक्ष रिजवान अहमद समेत भारी तादाद में कांग्रेसी मौजूद थे ।