
काशीपुर । अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आज प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की महिलाओं एवं इंकलाबी मजदूर संगठन के लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जहर उगला । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अनेकों स्त्रियां बलात्कार और उसके बाद हत्या की शिकार हो चुकी है इनमें मासूम बच्चों से लेकर अति वृद्ध स्त्रियां तक शामिल है । लेकिन सरकार कोई कड़ा कदम नहीं उठाती । प्रदर्शन के दौरान प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की इकाई सचिव रमन दीप कौर, आरती, शोभा, ममता, लता एवं इंकलाब मजदूर संगठन के कमलेश, सुरेश, विमल, शेखर सैनी ,विजयपाल सैनी, ओम प्रकाश ,कपिल कुमार गौतम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।