
- काशीपुर । तीन दिन पहले मिली लाश की शिनाख्त रमेश देव के रूप में हुई है पुलिस को कनकपुर क्षेत्र में बिगत तीन दिन पूर्व एक युवक की लाश मिली थी जिसे पुलिस ने शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया था । आज रमेश देव के पुत्र ने अपने पिता के रूप में उक्तशव की शिनाख्त की है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया है । मिल्क रामपुर के ग्राम जोहर निवासी रमेश देव विगत कई वर्षों से पट्टी कला में एक क्रेशर पर काम करता था ।