
काशीपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आहूत जन सम्मेलन के दौरान जनता द्वारा की गई शिकायत को लेकर प्रिया मॉल से लेकर चीमा चौराहे तक नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है । इस दौरान चौकी कटोराटल के पुलिस कर्मचारीयों द्वारा चीमा चौराहे से प्रिया मॉल तक नशा करने वालो पर कार्यवाही करते हुए सात नशेड़ियों को पकड कर चौकी लाया गया तथा नशेड़ियों की काउंसलिंग कर उनका 81 पुलिस एक्ट का चालान कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।