काशीपुर । कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है । पुलिस ने बताया कि काजीबाग निवासी जाहिद हुसैन पुत्र चुन्ना के विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी किया था । जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया ।
