भराड़ीसैंड में आयोजित होने जा रहा बजट सत्र- ऋतु खंडूरी

उत्तराखंड सरकार का आगामी बजट सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित होने जा रहा है। बीते वर्ष भराड़ीसैंण विधानसभा में सुधार कार्यों के कारण बजट सत्र आयोजित नहीं हो पाया था। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया बीते 3-4 सालों से भराड़ीसैंण विधानसभा की आधारभूत संरचना करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे हमारे पत्रकार, अफसरों और कर्मचारियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सके। वही इस बार भराड़ीसैंण विधानसभा में कर्मचारियों के लिए आवासशाला बनाई जाएगी। वही इस बार 12 हज़ार यूनिट का सोलर प्लांट भी लगाया गया है। जिससे बिजली का वृत्तीय खर्च में बचत के साथ पर्यावरण के अनुकूल यह कार्य किया गया है। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के दौरान कोई भी समस्या ना हो, जिससे सत्र सभी लोगों के लिए व्यवस्थापूर्ण हो सके।

बाइट – ऋतु खंडूरी, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड सरकार

 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *