सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस में “ध्यान और योग – आंतरिक शांति का मार्ग” विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस में विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक एवं आत्मिक विकास के उद्देश्य से “ध्यान और योग – आंतरिक शांति का मार्ग” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान में आए मुख्य अतिथि वरिष्ठ योग गुरु डॉ आर सी शर्मा, संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान,चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान, निदेशक फार्मेसी डॉ. कपिल चौहान, नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजकुमार चौधरी, डिग्री कॉलेज प्राचार्या डॉ. सीमा चौहान एवं वाइस प्रिंसिपल डॉ. सुषमा शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा ध्यान एवं योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और योग से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा जीवन में सकारात्मक सोच का विकास होता है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन ध्यान एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ध्यान अभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ध्यान और योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक आमिर हमीद द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *