
काशीपुर।गणतंत्र दिवस से पहले जब रेलवे स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा जाता है, ऐसे समय में काशीपुर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई। आज सुबह स्टेशन परिसर में उत्तराखंड पुलिस की कैप पहने एक पुलिस जवान टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट निकालता दिखाई दिया, जबकि स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थल पर सुरक्षा निगरानी ढीली नजर आई।
रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस बल की प्राथमिक जिम्मेदारी यात्रियों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की होती है, लेकिन मौके पर खाकी का यह रूप यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवान इस तरह अन्य कार्यों में व्यस्त रहेगा, तो निगरानी व्यवस्था प्रभावित होना स्वाभाविक है।