डाॅ. यूनुस चैधरी ने नवनियुक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी शुभकामनाए

काशीपुर। क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता डाॅ. यूनुस चैधरी ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ताजपोशी के दौरान कार्यक्रम में मौजूद रहकर उन्हें शुभकामनायें देते हुए उनका आशीर्वाद लिया तथा उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं डाॅ. यूनुस चैधरी ने दिल्ली उत्तराखंड निवास पर प्रदेश के मुख्यंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। आज भाजपा को पांच साल के बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला गया। नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्राी राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। बिहार से आने वाले नितिन नवीन अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान संभाल ली। भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के नए अध्यक्ष को नया बाॅस बताया। पीएम मोदी ने इस मौके पर संगठन के दायित्वों पर चर्चा के साथ-साथ नितिन नवीन के युवा नेतृत्व पर भरोसा भी जताया। वहीं कार्यक्रम में पहंुचे भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. यूनुस चैधरी ने उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर वासित अली आदि के साथ भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं डाॅ. यूनुस चैधरी ने दिल्ली में उत्तराखंड निवास पर प्रदेश के मुख्यंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र से भेंट कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान डाॅ. यूनुस चैधरी के साथ मोहम्मद आसिफ चैधरी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *