परिवहन विभाग मनाएगा सड़क सुरक्षा माह – The News Plus

16 जनवरी से परिवहन विभाग की तरफ से सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत होने जा रही है जो 14 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस बात को लेकर देहरादून की आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि इस बार हमारा मुख्य फोकस जनसहभागिता पर होगा जिसमें युवाओं के साथ वरिष्ठ नागरिक और स्कूल के बच्चे भी शामिल होंगें। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट की सभी यूनियनों के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा माह के लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है जिसमें हम रैली आयोजित करेंगे और हम एक जागरूकता अभियान के रूप में मैराथन कराने की तैयारी भी कर रहे हैं।

*बाइट – डॉ. अनीता चमोला, आर.टी.ओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा, देहरादून

 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *