हिंदूवादी नेता गगन कंबोज को फिर मिली धमकी ,मुकदमा दर्ज

Oplus_131072

काशीपुर । हिंदूवादी नेता गगन कांबोज के घर स्कूटी से पहुंचे 2 बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।
मौ. विजय नगर, नई बस्ती, काशीपुर निवासी समाजसेवी गगन कांबोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 13.01.2026 की रात्रि के लगभग 10.37 बजे वह अपने घर में लेटे हुए थे उनके घर के बाहर दो अज्ञात स्कूटी चालकों ने उन्हें अपशब्द भाषा का प्रयोग कर जोर से चिल्ला कर खुलेआम कहा कि गगन काम्बोज घर से बाहर निकल आज हम तुझे जान से मारने आये हैं। जैसे ही उक्त जोरदार आवाज को सुनकर वह घर से बाहर आये तो उक्त दोनों लोग अपनी स्कूटी से वहाँ से फरार हो गये।
गगन कांबोज ने बताया कि उनके साथ इस प्रकार की कोई पहली घटना नही है। पूर्व मे भी इस प्रकार की कई घटनाए हो चुकी हैं। पूर्व में भी कई बार इस प्रकार की कई बार धमकियाँ वर्षों से दी जाती रही हैं, जिसके लिए वह कई बार पुलिस प्रशासन को कई प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। उक्त लोग उन्हें जान से मारने की कई बार कोशिश कर चुके हैं। वर्तमान घटना से उन्हें व उनके परिवार को जान माल की हानि होने की गम्भीर आशंका उत्पन्न हो गयी है। उन्होंने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
गगन कांबोज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।मामले की जांच कटोराताल चौकी इंचार्ज कौशल सिंह भाकुनी के हवाले की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *