प्रशासन ने मांगी सुखवंत के परिवार की  मांगे,परिवार जन हुए  अंतिम संस्कार को तैयार

Oplus_131072

 

काशीपुर । ब्रेकिंग न्यूज़. हल्द्वानी मे एक होटल मे उधमसिंहनगर के पैगा गांव निवासी किसान सुखवंत द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में प्रशासन ने उनके परिवार की लगभग सारी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है । जिस पर अब सुखवंत सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा । हालांकि इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहले ही कुमाऊं कमिश्नर को जाचं सौंप दी थी । आज प्रातः प्रशासनिक अधिकारी सुखवंत सिंह के घर पर पहुंचे तथा उनके परिवार जनों से मिलकर बात की जिस पर उनके परिवार वालों ने अपनी मांगे रखी, जिस पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने उनकी मांगों को मानते हुए कहा कि जितने भी लोग इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ित परिवार की पूरी मदद की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *