ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Oplus_32

काशीपुर । ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है । हैंमपुर ईस्माइल ग्राम हिम्मतपुर निवासी 20 वर्षीय विक्की पुत्र विसर्जन प्रसाद एवं विनोद बाइक पर सवार होकर बीती शाम करीब 7 बजे कुंडेश्वरी जा रहे थे की शिवलालपुर डल्लू के पास उनकी बाइक में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिससे विक्की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । पुलिस ने विक्की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घायल विनोद को हायर सेंटर रेफर कर दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *