
काशीपुर। चैती मेले मे इलैक्ट्रो होम्योपैथी के 41 वे निःशुल्क डे व नाईट चिकित्सा कैम्प का समापन मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री व भाजपा नेता डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी के द्वारा किया गया। गौरतलब रहे कि बीती 24 मार्च को उक्त केम्प का शुभारंभ काशीपुर के मेयर दीपक बाली के द्वारा किया गया था। इलैक्ट्रो होम्योपैथिक रिसर्च डवलमेंट आर्गेनाइजेशन, उत्तराखंड (रजि.) के द्वारा चैती मेला मे प्याऊ मे लगाये गये डे व नाईट कैम्प प्याऊ में लगे फ्री मेडिकल कैम्प में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को संस्था से जुड़े चिकित्सको के द्वारा सेवाएं प्रदान की गयी। गत दिवस केम्प के समापन के अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व चैती मंदिर के मुख्य पंडा विकास कुमार अग्निहोत्री व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. गिरीश चन्द्र तिवारी के द्वारा मेले में अपनी-2 उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिये ने ईआरडीओ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुरेश राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ ज़फर सैफ़ी, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य डॉ आरके विश्नोई व डॉ जेड रहमान, उधमसिंह नगर के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ नावेद ज़ाफरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ राहत अली, जिला महासचिव डॉ. नासिर चौधरी, जिला संगठन मंत्री डॉ. शमशाद अली, काशीपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, काशीपुर तहसील अध्यक्ष डॉ वैभव शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी, डॉ. नंदकिशोर सागर, डॉ. लवकेश काम्बोज, डॉ. गौरव वशिष्ठ, डॉ. सुदंर सिंह, डॉ. सतीश अरोरा, डॉ. चन्द्रपाल सिंह चौहान, रेखा देवी, कु. इंदु सैनी आदि को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन की ओर से मुख्य पंडा श्री अग्निहोत्री व डॉ तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
फोटो-कैम्प का समापन।