मानसिक रूप से परेशान महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

मानसिक रूप से परेशान महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

काशीपुर । मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने घर में ही गले में साड़ी का फंदा लगाकर छत में लगे पाइप से लटक कर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बाजपुर शुगर फैक्ट्री निवासी सुरेंद्र चौहान की 55 वर्षीय पत्नी इंद्रावती ने कल दोपहर मानसिक रूप से परेशान होकर गले में साड़ी का फंदा लगाकर छत में लगे पाइप से लटक कर आत्महत्या कर ली । घटना के वक्त उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था । इंद्रावती का पति सुरेंद्र चौहान बाजपुर शुगर फैक्ट्री में सीजनल कर्मचारी है । तथा वर्तमान में वह ई रिक्शा चलाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *