
पैरा लॉन बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर उद्यम सिंह नगर उत्तराखंड के अजय रावत का शानदार प्रदर्शन, जीता कांस्य पदक
रुद्रपुर। असम के गुवाहाटी स्थित अर्जुन बोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सरूसजाई में 25 से 28 मार्च तक आयोजित पेरा र्राष्ट्रीय लॉन बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 में अजय रावत जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर उद्यम सिंह नगर उत्तराखंड के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन पेरा इंडियन लॉन बॉल फेडरेशन के तत्वावधान में असम पारा लॉन बॉल संघ द्वारा किया गया।
अजय रावत ने B7 श्रेणी की डबल्स स्पर्धा में दिल्ली और मध्य प्रदेश को हराकर रजत पदक अपने नाम किया।
इस उपलब्धि पर पेरा लॉन बॉल फेडरेशन उत्तराखंड के जनरल सेक्रेटरी फिरोज खान जी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।