हाड़ कपाती ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त


काशीपुर । जिले में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिनभर लोगों की कंपकंपी छूट रही है। ऐसे में लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आ रहे हैं। नगर में कड़ाके की ठंड के कारण लोग सुबह-शाम के समय घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं जिससे दैनिक गतिविधियों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग हाथ सेंकते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *