होमगार्ड वर्दी घोटाले पर सीएम धामी का एक्शन , डिप्टी कमांडेंट को किया निलंबित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि पहले से राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर रखा है की कहीं पर भी किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार और गड़बड़ी होगी तो उसमें कोई समझौता नहीं होगा उसमें तत्काल कारवाई की जाएगी। ऐसा ही पकड़ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने सामने आया था, जिसमें डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव पर सस्पेंशन की कारवाई करते हुए जांच कमेटी गठित की गई है।

 

बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *