क्रॉस कण्ट्री में पुरुष वर्ग में एसबीएस रूद्रपुर एवं महिला वर्ग में एमबी हल्द्वानी विजेता

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में कुमाऊँ विश्वविद्यालय अन्तर् महाविद्यालय क्रॉस कंट्री पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।पुरुष वर्ग में विजेता एसबीएस रूद्रपुर टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया तथा उपविजेता एम.बी.हल्द्वानी की टीम रही।महिला वर्ग में विजेता की चैम्पियंस ट्रॉफी एम.बी.पी.जी.कालेज हल्द्वानी की टीम ने अर्जित की। महिला वर्ग में उपविजेता डीएसबी नैनीताल की टीम रही।पुरस्कार वितरण समारोह में कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी डॉ.सन्तोष कुमार,प्राचार्य प्रो.एम.सी. पाण्डे, पूर्व उप निदेशक खेल सुरेश चन्द्र पाण्डेय, उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी तथा क्रीड़ा प्रभारी एवं आयोजन सचिव डॉ.योगेश चन्द्र ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया तथा रैंक प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए।महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी एवं आयोजन सचिव डॉ. योगेश चन्द्र ने टूर्नामेंट के खिलाड़ियों की प्रशंसा कर सभी का आभार व्यक्त किया।अन्त में प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डे ने समस्त प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने की अपेक्षा की।मंच संचालन डॉ.डी.एन.जोशी ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुमन कुमार,डॉ.नरेश कुमार,डॉ. दीपक खाती, डॉ.सुभाष चन्द्र, डॉ.राजेश कुमार,लोकेश पाण्डेय,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविन्द सिंह जंगपांगी,अजय सिंह,हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में विश्वविद्यालय ऑफिसियल में निर्णायक सुरेश चन्द्र पाण्डेय एवं विजेन्द्र चौधरी सरफ़राज़ चौधरी सहित देवेन्द्र चन्द्र भट्ट,महेश फर्त्याल,महेश बिष्ट, रघुवीर सिंह, ममता बोहरा एवं जितेन्द्र सिंह बिष्ट का विशेष सहयोग रहा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *