सब इंस्पेक्टर श्रेणी के पुलिस अफसर कोतवाली प्रभारी नहीं बनाए जाएंगे

देहरादून । उत्तराखंड पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अब सब इंस्पेक्टर श्रेणी के पुलिस अफसर कोतवाली प्रभारी नहीं बनाए जाएंगे। ऊधमसिंह नगर में किसान सुखवंत की आत्महत्या के बाद पुलिसिंग पर उठे सवालों के बाद पुलिस मुख्यालय ने यह फैसला लिया है। अब जिन थानों को कोतवाली का दर्जा दिया गया है, वहां अनुभवी इंस्पेक्टर (कोतवाल) की ही तैनाती होगी।

पिछले साल उत्तराखंड सरकार ने 58 थानों का उच्चीकरण कर उन्हें कोतवाली बनाया था, लेकिन इनमें से कई थानों में अभी भी दरोगा इंचार्ज हैं। ऊधमसिंह नगर के आईटीआई थाना में भी यही हुआ था, जहां एक जूनियर दरोगा को चार्ज दिया गया था। आरोप है कि थानाध्यक्ष की लापरवाही के चलते किसान सुखवंत सिंह को प्रताड़ित होना पड़ा, जिससे उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *