राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने क्या भारत के उपराष्ट्रपति का स्वागत

 

देहरादून । भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे।
उपराष्ट्रपति का विमान देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर देवभूमि उत्तराखंड में उनका स्वागत किया।
हवाई अड्डे पर उन्हें पुलिस बल द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया।
श्री सी.पी. राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा दे रहे हैं। इससे पहले वे झारखंड और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *