नैनी पेपर मिल में हुआ सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन

 

काशीपुर। “सड़क सुरक्षा” जैसे संवेदनशील बिन्दुओं पर सहायक परिवहन अधिकारी संदीप वर्मा एवं टीटीओ जगदीश चन्द्र और उनकी टीम द्वारा नैनी पेपर्स लिमिटेड के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को जागरूक किया गया जिसमें उदाहरण स्वरूप वास्तविक घटनाओं का सन्दर्भ दर्शाकर एक वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतीकरण भी किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ, टीटीओ एवं नैनी पेपर्स लिमिटेड के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी सख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एआरटीओ व टीटीओ द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीड से होने वाले दुष्परिणामों तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कम्पनी के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से अपील कर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिये जागरूक करने हेतु कहा गया। सडक सुरक्षा से सम्बन्धित पम्प्लेट्स/पोस्टर आदि का भी वितरित किये गये। कार्यक्रम के अन्त में नैनी पेपर्स लिमिटेड के प्रबन्धन द्वारा एआरटीओ टीटीओ एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गयी। कार्यक्रम में सहायक परिवहन अधिकारी संदीप वर्मा, टीटीओ जगदीश चन्द्र एवं नैनी पेपर्स लिमिटेड के निर्देशक तकनीकी मुकेश कुमार त्यागी, जीएम प्रशासन एसके पाण्डे, सेफ्टी विभाग से दीपक तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *