उत्तराखंड बोर्ड ने 2026 की हाई-स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी किया, यहाँ देखें पूरा परीक्षा कार्यक्रम
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने वर्ष 2026 की हाई-स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक टाइमटेबल जारी कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा-शेड्यूल में मुख्य लिखित परीक्षाओं के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित कर दी हैं, जिससे विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
मुख्य परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएँ 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच संबंधित स्कूलों अथवा बोर्ड द्वारा निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होंगी।
बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपने विषय-विशेष की तारीखें और समय अपने-अपने स्कूलों से समय रहते सुनिश्चित कर लें और परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें।
कक्षा 10वीं की डेटशीट
परीक्षा तिथि विषय
23 फरवरी 2026 हिंदुस्तानी संगीत / टाइपिंग
24 फरवरी 2026 हिंदी
27 फरवरी 2026 गणित
28 फरवरी 2026 गृह विज्ञान, उर्दू हिन्दुस्तानी संगीत – गायन, हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कशन)
07 मार्च 2026 विज्ञान
09 मार्च 2026 पंजाबी, बांग्ला, अंग्रेजी
11 मार्च 2026 सामाजिक विज्ञान
12 मार्च 2026 उर्दू
14 मार्च 2026 अंग्रेजी
16 मार्च 2026 संस्कृत
17 मार्च 2026 रंजन कला, व्यावसायिक तत्व, खाता बही और लेखाशास्त्र, कृषि
18 मार्च 2026 सूचना प्रौद्योगिकी (IT) / अन्य क्षेत्रीय भाषाएं
23 मार्च 2026 हिन्दुस्तानी संगीत – गायन, हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कशन)
कक्षा 12वीं की डेटशीट
परीक्षा तिथि परीक्षा विषय
21 फरवरी 2026 ड्राइंग और पेंटिंग
23 फरवरी 2026 हिंदी, कृषि हिंदी
24 फरवरी 2026 हिंदुस्तानी संगीत (गायन और वादन)
25 फरवरी 2026 जीव विज्ञान
26 फरवरी 2026 अर्थशास्त्र
28 फरवरी 2026 मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, कृषि पेपर
06 मार्च 2026 भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान और अर्थशास्त्र
07 मार्च 2026 वाणिज्यिक व्यापार
09 मार्च 2026 रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, कृषि इंजीनियरिंग, पशुपालन
10 मार्च 2026 सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
11 मार्च 2026 अंग्रेजी
12 मार्च 2026 लेखाशास्त्र, भूगोल, भूविज्ञान, कृषि गणित
14 मार्च 2026 गृह विज्ञान
16 मार्च 2026 इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन
18 मार्च 2026 अंग्रेजी
20 मार्च 2026 संस्कृत, उर्दू, पंजाबी