युवती का अपहरण , पुलिस ने किया चंद घंटों मे बरामद

 

काशीपुर। नगर के रामलीला मैदान से बीते बुधवार को एक नाबालिग युवती के जबरन अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया ।
ग्राम नंदरामपुर, काशीपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कल सुबह करीब 9 बजे रामलीला ग्राउंड, काशीपुर में लगे कपड़ों के स्टॉल पर काम करने गई थी। दोपहर लगभग 3:16 बजे बेटी का फोन आया, जिसमें वह रोते हुए बता रही थी कि रामलीला ग्राउंड से विकास, निवासी हनुमान कॉलोनी, रामपुरा रोड, काशीपुर उसे जबरदस्ती उठाकर ले गया है और उसके साथ मारपीट भी की गई है।फोन कॉल के कुछ ही देर बाद युवती का मोबाइल बंद हो गया। तब से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने बेटी की जान-माल को लेकर गंभीर अनहोनी की आशंका जताई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) (मारपीट) और 137(2) (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तुरंत युवती को बरामद कर लिया । मामले की जांच एसआई बीना पपोला कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *