किसान द्वारा आत्महत्या करने पर मुख्यमंत्री का रुख।

उधम सिंह नगर में किसान के साथ हुए फ्रॉड ने उसकी जान ले ली। किसान ने खुदकुशी करने से पहले 4 मिनट से ज्यादा का वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए, खास तौर पर SO और एसएसपी उधम सिंह नगर पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो में उन्होंने कहा कि उनके साथ 4 करोड़ का फ्रॉड हुआ, जब इस बाबत वह SO के पास गए तो उन्हें कोई हेल्प नहीं मिली, बल्कि उन्हें उल्टा प्रताड़ित किया गया। साथ ही एसएसपी को भी कठघरे में खड़ा किया है।

*बाइट—- मृतक किसान*

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने डीजीपी और मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी इसके साथ ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, यदि आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध होता है तो, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*बाइट _ पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*

 

 

 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *