
काशीपुर । ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (GIPER), काशीपुर को एजुकेशन आइकॉन अवार्ड्स 2025” मोस्ट ट्रस्टेड इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंडिया के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा गया है। यह सम्मान संस्थान को फार्मास्यूटिकल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, विश्वसनीयता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन डॉ. अनिल कुमार सक्सेना एवं निदेशक डॉ दीपक तेवतिया ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे शिक्षण परिवार—शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों—की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण और नैतिक मूल्यों के साथ सक्षम फार्मासिस्ट तैयार करना रहा है।
पिछले वर्षों में ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने शैक्षणिक नवाचार, अनुसंधान गतिविधियों, प्लेसमेंट सहयोग और छात्र-केंद्रित पहल के माध्यम से अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। यह पुरस्कार संस्थान की विश्वसनीयता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।
इस मोके पर विभागअध्यक्ष डॉ. शिशिर नंदी, अरुण कुमा,सरफ़राज़ अहमद ,मुनीर आलम, शहज़ाद, स्वाति टम्टा, हर्ष शारदा , अंजलि नेगी, अभीतुल, मीनल, अदिल, राजा बाबू, अदि मौजूद रहे l