निगम प्रांगण में कल होगा (रंगोत्सव) होली मिलन समारोह, मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Oplus_131072

 

काशीपुर। नगर निगम प्रांगण में कल रविवार, 1 मार्च को (रंगोत्सव) होली मिलन समारोह मनाया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। नगर निगम महापौर दीपक बाली ने आज दोपहर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। काशीपुर के इतिहास में यह अपने आप में पहला कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री आम जनता के बीच मौजूद रहकर काफी समय तक होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगें। यह कार्यक्रम महापौर दीपक बाली द्वारा किया जा रहा है।

रंगोत्सव कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से वार्ता करते हुए महापौर श्री बाली ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रंगोत्सव कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आरंभ होगा, जिसमें उत्तराखंड की लोक-संस्कृति को आगे बढ़ाते आ रहे लोक गायक इंद्र आर्या, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, पूर्वांचल के गायक आलोक कुमार के अतिरिक्त फूलों की होली के लिए विख्यात ब्रज के रास कलाकार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामय उपस्थिति में सुन्दर व मनोहारी प्रस्तुति देंगे। महापौर श्री बाली ने मीडिया के माध्यम से आमजनमानस से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में नगर निगम प्रांगण में पहुंचकर रंगोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक यादगार बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें। उल्लेखनीय है कि निजी तौर पर आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां कई दिनों से की जा रही हैं। यह पहला अवसर है कि किसी मुख्यमंत्री के द्वारा काशीपुर की जनता के साथ होली खेली जाएगी। इससे उत्साहित काशीपुर की जनता कल के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *