जागृति पब्लिक स्कूल के ‘बाल ज्ञान महोत्सव’ में उमड़ा जनसैलाब, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिली भरपूर सराहना

काशीपुर । जागृति पब्लिक स्कूल में ‘ बाल ज्ञान महोत्सव’ के अंतर्गत भव्य शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ यशपाल रावत द्वारा फीता काटकर किया किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एल. पी. गहतोड़ी (पूर्व प्रधानाचार्य, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज), संजय कुमार राजपूत (कवि एवं शिक्षा वक्ता), संतोष मल्होत्रा (जानायी कॉलेज), गौरव गर्ग एवं श्रीमती शिल्पी गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं मीडिया प्रति-निधि उपस्थित थे। विद्यालय परिसर में प्रात: काल से ही उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण एवं तकनीकी विषयों से संबंधित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। जल संरक्षण, स्वच्छ उर्जा, प्रदूषण नियंत्रण एवं आधुनिक तकनीक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने प्रतिरूपों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या बबीता पंत ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच बताया, जबकि प्रबंधक कौशल किशोर पंत ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभा व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *