भगवान परशुराम की जयंती पर निकली शोभायात्रा

काशीपुर। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार की शाम भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर युवा वाहिनी के तत्वाधान में भगवान परशुराम के प्रगट दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा का नेतृत्व पीयूष गौड़,अनिल शर्मा तथा शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने किया।मुख्य रूप से शोभायात्रा की कमान युवा विंग जिला अध्यक्ष अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के शिवम शर्मा के हाथ मे रही ।
शोभायात्रा मोहल्ला किले से होकर शहर के विभिन्न मार्गो से निकल कर रामलीला मैदान में भगवान परशुराम की आरती के साथ संपन्न हुई तथा जगह-जगह पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा की भगवान परशुराम ने पूरे विश्व में मानव सुरक्षा का बिगुल बजाया ,उनसे प्रेरणा लेकर मानवीयता के प्रति हमें जागरूक होना चाहिए।युवा जिला अध्यक्ष अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के शिवम शर्मा ने कहा, भगवान “परशुराम जी ने हमें सिखाया कि ब्राह्मण केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। जब राष्ट्र और धर्म पर संकट आए तो समाज का नेतृत्व करना हमारा कर्तव्य है। आज के युवाओं को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा तीनों को अपनाना होगा।”

प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका गुड़िया आत्रेय ने महिला शक्ति का आह्वान करते हुए कहा, “भगवान परशुराम ने माता रेनुका का सदैव सम्मान किया। मातृशक्ति के बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। हमारी बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही परशुराम जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

कांग्रेस प्रदेश सचिव अरुण चौहान ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए संबोधित किया। उन्होंने कहा, “भगवान परशुराम ने समाज को दिशा दी। उन्होंने कर्म की प्रधानता बताई। आज हमें सामाजिक समरसता, शिक्षा और गरीबों की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। यही भगवान परशुराम का संदेश है।”
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा की भगवान परशुराम ने पूरे विश्व में मानव सुरक्षा का बिगुल बजाया ,उनसे प्रेरणा लेकर मानवीयता के प्रति हमें जागरूक होना चाहिए।
शोभायात्रा में पीयूष गौड़,सुभाष शर्मा, अनिल शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, शिवम शर्मा, हेमचंद भट्ट, राज्य मंत्री सीमा चौहान ,विमल गुड़िया, दीपिका गुड़िया, विकल्प गुड़िया,लता शर्मा, सूर्य प्रताप सिंह चौहान ,संदीप सहगल एडवोकेट मौजूद रहे
उधर महाराणा प्रताप चौक पर भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान ने कहा कि भगवान परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनके जीवन के त्याग और समर्पण की शिक्षा से हम सबको संकल्प लेना चाहिए।वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन को निष्ठा, त्याग और समर्पण के भाव वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *