
ठाकुरद्वारा/काशीपुर । क्षेत्र के लिए आज की सुबह एक बेहद दुखद खबर लेकर आई । इलाके में ‘स्टेनो क्रांति’ के सूत्रधार और हजारों युवाओं के मार्गदर्शक रहे गुरुजी श्री रामसिंह का बीती रात निधन हो गया । उनके निधन से उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई । राम सिंह गुरु जी का अंतिम संस्कार उनके परिजनों ने अपनी निजी भूमि में आज कर दिया । जिनकी शव यात्रा में हजारों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी ।