
– सीएम धामी द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति जनता के साथ छलावा
काशीपुर।
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जाँच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा कराये जाने की पुरजोर मांग करते हुए महासचिव उत्तराखंड कॉंग्रेस अनुपम शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड व केंद्र में भाजपा की सरकार है, और सीबीआई केंद्र सरकार का तोता है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति करना उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के परिजनों व राज्य की भोली भाली जनता के साथ सिर्फ छलावा है। इस सीबी आई जाँच को कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी। उनकी मांग है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जाँच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा कराई जाए। तभी इस हत्याकांड के वो असली गुनहगार के चेहरे बेनाब होंगे जिनको राज्य की धामी सरकार बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन साल तीन महीने बीत गए हैं लेकिन हत्याकांड में शामिल वी आई पी का नाम उजागर नहीं हुआ। इससे प्रतीत है कि भाजपा की प्रदेश सरकार अपराधों को रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच नहीं हुईं तो पुनः कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।