काशीपुर की भव्य अम्बेडकर सन्देश शोभायात्रा की प्रचार प्रसार हेतु बैठक व जनसंपर्क प्रारम्भ

काशीपुर । अम्बेडकर सन्देश शोभायात्रा के जनसंपर्क अभियान का प्रारम्भ करते हुए वार्ड संख्या 6 हिम्मतपुर मे युवा साथियो से संपर्क किया व सम्मानित पार्षद सतीश कुमार के कार्यालय पर बैठक की गई जिसमे सभी साथियो से 14 अप्रैल को काशीपुर मे आयोजित भव्य अम्बेडकर सन्देश यात्रा मे अधिक से अधिक संख्या मे प्रतिभाग किये जाने का आव्हान किया गया सभी साथियो ने सुबह शोभायात्रा मे अधिक से अधिक साथियो सहित आने का आश्वासन दिया व शाम को हिम्मतपुर मे कार्यक्रम करने की सहमति बनाई इस अवसर पर पार्षद सतीश कुमार, पंकज कुमार ,डॉ भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष सुकलेश कुमार आज़ाद,उपाध्यक्ष हरगुलाल गौतम, महासचिव महिलाल गौतम , कोषाध्यक्ष शंकर सिंह, सरक्षक जयपाल सिंह सहित अधिक सख्या मे युवा उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्थापक जीतेन्द्र देवांतक ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *