
काशीपुर । संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत मोटेश्वर महादेव उपनगर, महर्षि बाल्मीकि उपनगर, गुरु गोविंद सिंह उपनगर समेत भरतपुर बांसखेड़ा तथा कुंडेश्वरी ग्रामीण मंडलों के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन किया। नगर के महर्षि बाल्मीकि और गुरु गोविंद सिंह उपनगर के स्वयं सेवक बड़ी संख्या में रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। जहां से बौद्धिक सत्र के उपरांत संघ की परम्परा के अनुसार पथ संचलन का कार्य शुभारंभ हुआ ।पथ संचलन रामनगर रोड होते हुए,कटोराताल, माता मंदिर रोड रतन सिनेमा रोड डाक्टर लाइन मुख्य बाजार तथा महाराणा प्रताप चौराहे होते रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। उधर मोटेश्वर महादेव उपनगर के स्वयं सेवकों ने रामपुरम कालोनी स्थित अटल पार्क में एकत्र होकर पथ संचलन में भाग लिया। साथ ही ग्रामीण मंडलों में भी जगह जगह पथ संचलन के कार्य आयोजित किए गए। सभी जगह बौद्धिक सत्र के दौरान मुख्य वक्ताओं ने संघ के सौ वर्षों के इतिहास और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए समग्र हिंदू समाज को संगठित और एकजुट होने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही वक्ताओं ने पंच परिवर्तन के तहत सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन,स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण समेत कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला। वहीं वक्ताओं ने नव संवत्सर पर बोलते हुए अपनी चिर पुरातन संस्कृति पर गौरवान्वित होने पर हर्ष व्यक्त किया।इस दौरान मुख्य वक्ता अखिल भारतीय संयोजक मंच कला देवेन्द्र रावत नैनीताल विभाग मार्ग प्रमुख खीम सिंह सेम्फोर्ड पब्लिक स्कूल प्रतापपुर आशुतोष संघ संचालक अमित मित्तल समेत स्वयं सेवक मौजूद रहे।