चोरी का सामान व तमंचे समेत दो गिरफ्तार
काशीपुर । कोतवाली पुलिस ने चोरी के समान व एक बदमाश को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है । कोतवाली पुलिस ने केवीआर आकांक्षा गार्डन के पीछे के निवासी नवाब पुत्र नौसे अली को एक अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है तथा उसके साथी को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है । पुलिस ने दोनों बदमाशों को तमंचे व चोरी के माल समेत न्यायालय में पेश कर दिया है ।