सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता पर वर्कशॉप का आयोजन।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता पर वर्कशॉप का आयोजन।

काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता के ऊपर वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र से आए वित्तीय शिक्षा प्रशिक्षक श्री रचित दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को वित्तीय सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। रचित दीक्षित ने बताया कि किस तरह अंजान मैसेज पर क्लिक करके आपका अकाउंट एक सेकंड में खाली हो सकता है, इसीलिए किसी को भी अपना ओ टी पी न बताएं और किसी भी अनजान मैसेज पर भेजे गए लिंक को क्लिक न करें और ना ही कोई अनजान ऐप डाउनलोड करें। अपनी बैंकों की जानकारी गोपनीय रखें इन्हीं तरीकों से साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। श्री दीक्षित ने यह भी बताया कि सही एवं सुविचारित वित्तीय निर्णय व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनते हैं और उसके भविष्य को सुरक्षित रखते हैं। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने इस वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस वर्कशाप के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों में हर्ष देखने को मिला। इस दौरान कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डॉ कपिल कुमार ने बताया कि यह वर्कशॉप जो की वित्तीय साक्षरता और साइबर जागरूकता के ऊपर आयोजित की गई है छात्रों के लिए काफी हितकारी साबित हुई। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल डॉ अमित सेन, शुभम, दक्ष, शिवानी, रीना, सानिया, मीनाक्षी, संदीप, योगेश, विपिन, मनीषा, संगीता, अंशिका, नेहा, स्तुति, विनीता आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *